ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा इस बार शैलेश पांडे को ब्राम्हणों का साथ नहीं मिलेगा

0
Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरने की आज अंतिम तिथि है। बिलासपुर में काँग्रेस प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया इसी के साथ चुनावी चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है।

सरकंडा में आज अंतरास्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई अंतरास्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि राज्य में भूपेश बघेल की सरकार ने ब्राह्मणों के लिए कुछ नही किया ब्राह्मणों को सिर्फ बजाने हेतु झुनझुना पकड़ा दिया। संतोष दुबे ने कहा कि बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडेय को इस बार ब्राह्मणों का साथ नही मिलेगा क्योंकि उन्होंने ब्राह्मण होकर ब्राह्मणों के लिए कोई कार्य नही किय। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में शैलेश पांडेय ब्राह्मणों की वजह से विधायक बने थे परंतु इस बार ब्राह्मणों का सहयोग नही मिलेगा एक तरफ भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ब्राह्मणों को विदेशी बताते हैं दूसरी तरफ भूपेश बघेल ब्राह्मणों को बरगलाने में लगे रहते है।

संचार टुडे
Author: संचार टुडे

Mobile No. : +91 9752319680 | Email ID : sanchartodayhindi@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *